Friday 9 October 2015

सम्पुटित मंत्र की तीव्रता (स्वास्थ्य लाभ हेतु)


मेरे परिचित की रात एकाएक स्वास्थ्य चिन्ता जनक हो गयी उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाना पड़ा, इधर गुरू जी को फोन लगाया उन्होनें महामृत्युंजय जप बगलामुखि के मूल मंत्र द्वारा सम्पुटित कर दस हजार जाप का निर्देश दिया, मंैने शीघ्र ही महामृत्युंजय मंत्र गुरू वचनों को लिपिबद्ध कर तुरन्त संकल्प लें जप प्रारम्भ किया। रात्रि 11.57 से सुबह सात बजे तक जप चलता रहा, मरीज के हालात में सुधार था इस प्रकार तीन ही दिनों में मरीज के स्वास्थ्य में काफी सुधार आ गया, व मरीज अस्पताल से घर आ गयी।

मरीज के घर आने पर-क्रिया की-

कच्चे धागे से मरीज को सर से पांव तक नापते हैं ऐसा 7 बार नाप कर, वह धागा जटा नारियल (पानी वाला) पर लपेट कर रोली व काजल के 7-7 टीके लगा कर मरीज के ऊपर से 7 बार उतारे, उतारते समय कहे, मरीज के सारे रोग शोक इसमें आ जाए व सन्ध्या समय बहते पानी में इसे प्रवाहित करे यह कहते हुए कि मरीज के सारे रोग-शोक अपने साथ ले जाओ, पीछे मुड़कर न देखें।

संकल्प- ऊँ तत्सध......... भगवती पीताम्बराया प्रसाद सिद्वि द्वारा कश्यप गोत्रोत्यन्न (रोगी का नाम) नामम्ने मम यजममानस्या सर्वोभिष्ट सिद्वियार्थे च स्वास्थ्य लाभर्थे श्री भगवती पीताम्बरा मूल मंत्र सम्पुटे महामृत्युंजय मंत्र यथा शक्ति जपे अहम् करिण्ये।

बगलामूल मंत्र + महामृत्युंजय मंत्र + बगला मूल मंत्र यह 1 मंत्र हुआ। 5 माला उपरोक्त की जप नित्य 5 दिनों में मरीज को ठीक होते देखा गया है। अन्त में भवगती को भोग यह कहते हुए अर्पित किया कि भगवति कृपया भोग स्वीकार करें व भोग को बांट दें। तीन माह बाद मेरे यजमानस्या की पुनः स्वास्थ्य चिन्ता जनक होने लगा एकाएक शरीर ठंडा हो जाता, बेहोशी आ जाती, लेटने पर स्वतः पेशाब हो जाता था।

संकल्प- ऊँ तत्सध......... कृत्या प्रयोगम् मंत्र यंत्र तंत्र कृत प्रयोग विनाशार्थे, आरोग्य प्राप्ताथे भगवति अमृतेश्वरी स्वरूपा वगलामुखि प्रसाद सिद्धि द्वारा मम यजमानस्या (नाम ......) सर्व आरोग्य प्राप्तार्थे होमे अहम् करिष्ये।

नोट: प्रत्येक मंत्र के बाद आहुति, प्रत्येक श्लोक के बाद आहुति। क्रमशः 1 से 4 व पुनः क्रम 4 से 1 की आहुति व्यवस्था की।



1. महामृत्युंजय - 5 माला का हवन किया, मंत्र के अन्त में स्वाहा लगा कर, प्रत्येक मंत्र के बाद आहुति दी।
2. अमृतेश्वरी मंत्र - ऊँ श्री हृीं मृत्युंजये भवगती चैतन्य चन्दे हंस संजीवनी स्वाहा।
3. भवान्य अष्टक - 1 पाठ, प्रत्येक श्लोक के बाद आहुति दी।
4. वगलामुखि मूल मंत्र - 5 माला, प्रत्येक मंत्र के बाद आहुति दी गई।

अब क्रम को उल्ट कर हवन किया जो क्रमशः 4, 3, 2 व 1 की भांति आहुतियाँ दी गई। यह रात्रि 11 से प्रारम्भ कर रात्रि 2.37 पर समापन कर दिया। घी का दीपक हवन समय जलता रहे व वहीं कलश में पानी रखे।
हवन सामग्री:-पीली सरसों 250 ग्राम, राई 250 ग्राम, लाजा 500 ग्राम, वालछड़ 10 ग्राम, काली मिर्च 100 ग्राम, बूरा 500 ग्राम, शहद 200 ग्राम, हल्दी 200 ग्राम, लौंग 5/-, इलाइची 5/-, खीर 100 ग्राम इन सभी को घी में साना गया। दूसरे दिन ही मरीज़ को पेशाब रोकने की शक्ति नहीं रह गई थी, वह सब ठीक हो गई, पुनः कच्चे धागे वाला प्रयोग पूर्ववत् कर दिया परिणाम अति उत्तम रहा।

भवान्मअष्टक

न तातो न माता न बन्धुर्न दाता,
न पुत्रो न पुत्री न भृत्यो न भर्ता।
न जाया न विद्या न वृत्तिर्म मैव,
गतिस्वत्वं गतिस्त्वं त्वमेका भवानि !!1!! स्वाहा
भवान्धाग्पारे महादुःख भीरूः
पपात प्रकामी प्रलोभी प्रमतः।
कु संसार-पाश प्रबद्धः सदाऽहं
गतिस्त्वं गतिस्त्वं त्वमेका भवानि।।2।। स्वाहा
न जाननानि दानं न ध्यान योगं
न जानामि तन्त्रं न च स्त्रोत मन्त्र।
न जानामि पूजां न च न्यास योगं
गतिस्त्वं गतिस्त्वं त्वमेका भवानि।।3।। स्वाहा
न जानामि पुण्यं न जानामि तीर्थ
न जानामि मुक्तिलयं वा कदाचित।
न जानामि भक्तिं व्रतंवाऽपि मात 
गतिस्त्व-गविस्त्व त्वमेका भवानी।।4।। स्वाहा
कुमार्गी कुसंग्ङी कुबुदि कुदासः
कुलाचार हीनः कदाचार लीनः।
कुदृष्टि कुवाक्य प्रबन्धः सदाऽहं
गतिस्त्वं गतिस्त्वं त्वमेका भवानि।।5।। स्वाहा
प्रजेशं रमेशं महेशं सुरेशं
दिनेशं निशी थेश्वरं वा कदाचित।
न जानामि चाऽन्यत् सदाऽहं शरण्ये
गतिस्त्वं गतिस्त्वं त्वमेका भवानि।।6।। स्वाहा
विवादे विषादे प्रमादे प्रवासे
जले चा अनले पर्वते शत्रु मध्ये।
अरण्ये शरण्ये सदां मां प्रथाहि
गतिस्त्वं गतिस्त्वं त्वमेका भवानि।।7।। स्वाहा
अनाथो दरिद्रो जरा रोग युक्तो
महाक्षीणः दीनः सदा जाड्त वक्त्रः।
विपन्तौ प्रवीष्टः प्रवष्टः सदादहं
गतिस्तवं गतिस्त्वं त्वमेका भवानि।।8।। स्वाहा

read more " सम्पुटित मंत्र की तीव्रता (स्वास्थ्य लाभ हेतु) "

बगला विपरीत प्रत्यंगिरा का अनुष्ठान

जब दुष्टों द्धारा कोई तांत्रिक  विधान कर दिया जाता है तो जीवन कष्टमय हो जाता है, मुझ पर कुछ दुष्टों की छत्र छाया ऐसी पड़ी कि अभी मुझे ब्रम्ह राक्षस से मुक्ति पाकर कुछ ही मास बीते थे, कि मुझे अनुभव होने लगा, कहीं कोई गड़बड है, क्योंकि  मेरेे कार्यो में पुनः पूर्व की भांति रूकावटें आने लगी। चूँकि अब मैं भगवती की शरण में आ चुका था, गुरूजनों से निर्देश लिया, उन्होने मदार मंत्र का अनुष्ठान बताया, परन्तु मदार मंत्र का अनुष्ठान पूर्ण करने के बाद भी मुझे कोई लाभ नही हुआ। मंथन किया जब तक गुप्त शत्रु, नष्ट नही होता, तब तक वह हम पर अपनी शक्तियो का प्रयोग करता रहेगा। अतः गुरू जी से परामर्श लिया, उन्होने कहा बहुत हो गया अब इसे निपटा ही दो।
गुप्त शत्रु के निग्रहार्थ भगवती वगला मुखि के विपरीत प्रत्यंगिरा का प्रयोग करते है अतः सर्वार्थ सिद्धयोग में सवालक्ष जप का संकल्प पूर्ण कर जप पूर्ण कर अन्ततः हवन करने के दस दिनो बाद ही गुप्त शत्रु के मँुह में रोग हो गया चूंकि इस शत्रु को दंड देने का संकल्प लिया था अतः दो वर्षों से वह मुँह के रोग से कष्ट भुगत रहा है।
मुझ निरपराधी पर माँ की कृपा हुई, यदि आप अपराधी नही है, व दुष्ट आप को नाना प्रकार से कष्ट दे रहा है, तो भूल कर उस अपराधी के नाम का उल्लेख कर संकल्प मत करे, केवल गुप्त शत्रु निग्रहार्थे च दंडाथे ही कहे क्यों कि कभी-कभी सोचते हम कुछ है और अपराधी निकलता दूसरा है, यह कार्य भगवती पर छोड़ दे, वह स्वयं पता कर लेगी कौन वास्तव में आप का शत्रु है। और उसे ही दंड दे देती है। जिस प्रकार क्रिया की गई आप के सम्मुख रख रहा हूँ-

शुभ मुर्हत से प्रारम्भ करते है।

संकल्प-ऊँ तत्सधं---- मम अज्ञात शत्रु कृत यंत्र-मंत्र तंत्र कृत्या प्रयोग सम्नार्थे च दुष्ट शत्रु क्षयार्थे च दंडार्थे भगवती पीताम्बराया विपरीत प्रत्यंगिरा एक लक्ष जपे अहम् कुर्वे।

अस्य मंत्रस्य ब्रह्मा ऋषि, अनुष्टुय छन्दः प्रत्यंगिरा देवी देवता, ऊँ बींज, हृीं शक्ति कृत्या नाशने कार्य जपे विनियोगः! 

ऋष्यादि न्यास-

ऊँ हृीं यां कल्पयन्ती नोअरयः हृां हृदयाय नमः।
ऊँ क्रूराम् कृत्याम् हृीं शिर से स्वाहा।
ऊँ वधूमिव हृं शिखायै वषट्।
ऊँ ताम् ब्रह्मणा ह्रैं कवचाय हुम्।
ऊँ अप निर्णुद्य हृों नेत्र त्रयाय वौषट्।
ऊँ प्रत्यक् कर्तार मृच्छतु हृः अस्त्राय फट्।

फिर ध्यान करे-

1. भगवती के मुंह से ज्वाला निकाल रही है।
2. सर के बाल छोटे-छोटे है जो तन कर खड़े हो गए है
3. कराल वदना है, भयंकर रूप है।
4. चार भुजाए है-

दांए में 2 भुजा-  

1. गदा घुमा रही है।
2. मशाल जल रही है।

बाए में 2 भुजाए है  
        
1. वर मुद्रा है
2. जिह्वा है। 

इसी जिह्वा वाले हाथ में जप समय शत्रु का ध्यान करे।

जप मंत्र- ‘‘ऊँ हृीं याम् कल्पयन्ती नो अरेय क्रूराम कृत्यामि वधू मिव। तांम् ब्रम्हणा अप निर्नुद्म प्रत्यक् करतार मिच्छतु हृीं ऊँ।‘‘ 

भगवती कं यंत्र के सामने कडुवे तेल का दीपक जला कर रूद्राक्ष की माला से जप पूर्ण करे। इससे गड़न्त भी कट जाता है, यह एमरजेन्सी प्रयोग है। जप कर दशाशं हृवन, तर्पण, मार्जन व ब्राम्हण भोज पूरा विधान करें। जितनी भी उच्चकोटि की साधनाएं हैं उनका विधान एक लाख जप का होता है, वैसे 40 हजार से कार्य बनते देखे गए हैं। यह विपरीत प्रत्यंगिरा किए हुए अभिचारों को काटती हैं व पुनः कृत्या करने वाले के पास वापस लौट जाती है।

हवन सामग्री:- राई 250 ग्रा, पीली सरसों, 500 ग्रा., हल्दी 50 ग्रा., काली मिर्च थोड़ी सी, लौंग 10 ग्रा. व हवन सामग्री, नीम की पत्ती, थोड़ा पिसा नमक, नारियल के तेल में सान कर दशांश हवन करें।

हवन से पूर्व:- एक आठ अंगुल गूलर की लकड़ी छील कर, उस पर मनुष्य की आकृति बनाए व जो दुःखी कर रहा है, उस कलाकार के नाम से या अज्ञात शत्रु की प्राण प्रतिष्ठा करें। प्राण प्रतिष्ठा में जहाँ-जहाँ वगला प्राण ही प्राण लिखा है वहाँ (शत्रु का नाम) प्राण ही प्राण करें। शत्रु के हृदय स्थान पर अनामिका उंगली रख कर प्राण प्रतिष्ठा करें व 1 माला प्रत्यंगिरा से अभिमंत्रित कर उठाकर अलग रख दें। हवन प्रारम्भ करें व लकड़ी प्रज्वलित होते ही इस गूलर की लकड़ी को हवन कुंड में यह कहते हुए रख दें ‘हे भवगति प्रत्यंगिरे मैं अपने इस शत्रु को आप को समर्पित कर रहा हूँ, इसे आप स्वीकार करे तथा पुनः आहूतियाँ डालना प्रारम्भ करे। गूलर की लकड़ी पर प्राण प्रतिष्ठा से उलट वार होता है।

प्राण प्रतिष्ठा- गूलर की लकड़ी पर 
विनियोग-ऊँ अस्य श्री प्राण प्रतिष्ठा मन्त्रस्य ब्रह्मा विष्णु रूद्रा ऋषयः ऋग्य जुसामानिच्छन्दासि, पराऽऽख्या प्राण शक्ति देवता आं बीजं, हृी शक्तिः, क्रों कीलकम् मम शत्रु (.......) प्राण प्रतिष्ठापने विनियोगः।(जल भूमि पर डाल दे)

ऋष्यादि न्यास- ऊँ अंगुष्ठायो।
ऊँ आं हृीं क्रौं अं कं खं गं घं ड़ं आं ऊँ हीं वाय वग्नि सलिल
पृथ्वी स्वरूपाददत्मने डंग प्रत्यंगयौः तर्जन्येश्च।

ऊँ आं हृीं क्रौं इं छं जं झं ञं ई परमात्य पर सुगन्धा ऽऽत्मने
शिरसे स्वाहृा मध्यमयोश्च।

ऊँ आं हृीं क्रौं ड़ं टं ठं डं ढं णं ऊँ श्रोत्र त्व क्चक्षु-जिव्हा 
ध्राणाऽऽत्यने शिखायैं वषट् अनामिकयोश्च।

ऊँ आं हृीं क्रों एं तं थं दं धं नं प्राणात्मने-कवचाय हुं कनिष्ठिकयोश्च।

ऊँ आं हृीं क्रों पं फं बं भं मं वचना दान गमन विसर्गा
नन्दाऽऽत्मने औं नेत्र त्रयाय वौषट।

ऊँ आं हृीं क्रौ अं यं रं लं वं शं षं सं हं क्षं अः मनो बुद्धय हंकार
चित्मऽऽमने अस्त्राय फट्।

इस प्रकार न्यास कर गूलर की लकड़ी पर बनाई गई आकृति के हृदय स्थान पर स्पर्श करते हुए यह मंत्र पढ़े-

ऊँ आं हृीं क्रौ यं रं लं वं शं षं सं हों हं सः बगलायः प्रणा इह प्राणाः। 
ऊँ आं हृीं क्रौ यं रं लं वं शं षं सं हों हं सः (शत्रु नाम) जीव इह स्थितः।
ऊँ आं हृीं क्रौ यं रं लं वं शं षं सं हों हं सः (शत्रु नाम)
सर्वेन्द्रियाणि इह स्थितानि । ऊँ आं हृी क्रौ यं रं लं वं शं षं सं हों हं सः (शत्रु नाम)  वाडमनश्चक्षु-श्रोत्र-ध्राण-प्राणा इहागत्य सुखं चिरं तिष्ठन्तु स्वाहा।

तदोपरान्त हवन प्रारम्भ कर इसे हवन कुड़ं में रखे।




शत्रु की क्रिया को उसी पर लौटाने हेतु हवन सामग्री- अपा मार्ग की समिधा हल्दी, सफेद सरसों  का तिल, राई थोड़ा नमक आदि को प्रयोग करें ।

read more " बगला विपरीत प्रत्यंगिरा का अनुष्ठान "

baglatd.com